2026 में अपना एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बिज़नेस शुरू करें

Foundation Training

4 घंटे की Live Zoom Training

आज ही अपनी सीट बुक करें

22-February-2026 (Sunday)

10 AM

मैं एग्रीकल्चर सेक्टर में एक क्वालिफाइड और अनुभवी प्रोफेशनल हूँ, जिसे एग्रीकल्चर सेक्टर के अलग-अलग फील्ड (एग्रीकल्चर इनपुट्स, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट, वैल्यू चेन डेवलपमेंट और मार्केट लिंकेज, ऑर्गेनिक और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, एग्रीकल्चर फाइनेंस, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की खरीद-बिक्री और क्वालिटी कंट्रोल, ई-कॉमर्स और मॉडर्न ट्रेड, शेल्फ-लाइफ, पैकेजिंग, स्टोरेज) में 13 साल से ज़्यादा का इंडस्ट्रियल अनुभव है।

शैक्षणिक योग्यता:

• बी.टेक. (एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी)

• एम.बी.ए. (एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट)

• एल.एल.बी.

• एक्सपोर्ट - इम्पोर्ट मैनेजमेंट

• पोस्ट - हार्वेस्ट मैनेजमेंट

अब तक के अपने प्रोफेशनल करियर में, मैंने भारत के कई हिस्सों में और विदेश काम किया है।

भारत में, मैंने देखा कि अपार संभावनाओं के बावजूद, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक बड़ा गैप है। कभी-कभी, इतना ज़्यादा प्रोडक्शन होता है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और पोस्ट-हार्वेस्ट हैंडलिंग की कमी के कारण एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स सड़क किनारे फेंक दिए जाते हैं ।

यह गैप कई प्री एवं पोस्ट-हार्वेस्ट कारणों से है, जिन्हें मैंने अपने अनुभव, ऑब्जर्वेशन और प्रशिक्षण के ज़रिए दूर करने का लक्ष्य रखा है।

मैंने यह ट्रेनिंग प्रोग्राम भारत में एक एग्रीकल्चरल एक्सपोर्ट इकोसिस्टम बनाने और ग्लोबल एग्रीकल्चरल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर भारतीय ब्रांड्स को स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया है।

भारत के एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट को बढ़ाने के इस मिशन में हमारे साथ जुड़ें।

आपको वर्कशॉप से ​​मिलने वाले फायदे

निर्यात व्यवसाय क्या है ?

एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बिजनेस की जानकारी एक्सपर्ट गाइडेंस से विस्तार से समझाई जाएगी जिससे आपका बिजनेस बिना गलती के लंबे समय तक चलाने में आसानी होगी

खरीददार ढूंढने के तरीके

अंतरराष्ट्रीय व्यापार में ईमानदार और दीर्घकालिन व्यापार करने का इरादा रखने वाले खरीदार ढूंढने के पारंपरिक तरीकों के साथ भरोसा हासिल करने वाले नए तरीके आपके लिए लाभकारी होंगे

फसल कटाई के बाद प्रबंधन

(Post Harvest Management)

फसल कटाई के बाद प्रबंधन की अवधारणाएं, कार्यान्वयन के तरीके और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के आधुनिक तरीके का मार्गदर्शन आपके अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में होने वाले नुकसान कम करेंगे और लाभ बढ़ाएंगे

वित्तीय और भुगतान शर्तें

मानक और सुझाए गए भुगतान और वित्तीय तरीके, सुझाए गए तरीकों का उपयोग करने का कारण और ऐसा ना करने पर होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से ट्रेन किया जाएगा जो आपके निर्यात-आयात व्यवसाय को आर्थिक सुरक्षा देगा..

उपयुक्त पैकेजिंग और परिवहन

प्रोडक्ट का प्रकार, डेस्टिनेशन मार्केट, ट्रांसपोर्टेशन का तरीका, क्लाइमेट और सीज़न को ध्यान में रखकर पैकेजिंग का सिलेक्शन कैसे करें इस बारे में ज़रूरी गाइडेंस किया जाएगा ताकि आपका प्रोडक्ट उसके कंज्यूमर तक सबसे अच्छी क्वालिटी के साथ सेफ तरीके से पहुंचे।

स्थानीय Vs अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मिलने वाले अनेक फ़ायदे आपके व्यापार का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार करने में मदद करेंगे जिससे आप लोकल से ग्लोबल हो जाएंगे

मार्केट सिलेक्शन
आपके उत्पाद के उत्पादन, अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, खर्च और लाभ, उसकी शेल्फ लाइफ और ग्राहक की मांग पर विचार करके उपयुक्त बाजार का चयन करने के लिए ट्रेन किया जाएगा जिससे आपका व्यवसाय में संघर्ष कम होगा

बाधाएं और उनके समाधान

एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बिज़नेस में आने वाली रुकावटें और उनके समाधान के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया जाएगा जिससे गलतियां होने की संभावना कम हो जाएगी

अंतरराष्ट्रीय कृषि व्यापार में अवसर

इंटरनेशनल व्यापार उद्योग में काम करने वाले बड़े और ख्यातिनाम ब्रांड के साथ काम करके खुद दे ब्रांड का नाम और बड़ा करने का अवसर मिलेगा